Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से बदली कुलदीप की राह, अब आसानी से स्कूल जा सकेगा दिव्यांग छात्र कुलदीप, परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार……

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की संवेदनशील और त्वरित निर्देश से ग्राम ढोलचुवा, तहसील कुनकुरी निवासी दिव्यांग छात्र कुलदीप राम के जीवन में एक नई उम्मीद जगी है। जन्म से ही दिव्यांग होने के कारण चल-फिर न पाने वाले आठवीं कक्षा के छात्र कुलदीप को अब शिक्षा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कुलदीप राम, पिता चेतन विश्वकर्मा, के परिजन आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचे और ट्राई सायकल की मांग रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की तत्परता से तुरंत ट्राई सायकल उपलब्ध कराई गई, जिससे कुलदीप अब नियमित रूप से और आसानी से स्कूल जा सकेगा।ट्राई सायकल मिलने के बाद कुलदीप के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। परिजनों ने इस मानवीय सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता केवल एक साधन नहीं, बल्कि कुलदीप के भविष्य को संवारने की दिशा में बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय की यह पहल दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहां हर बच्चे को शिक्षा और आत्मनिर्भरता का अवसर मिल सके।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….