Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ दुजमति पटेल का सपना

*कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर, परिवार को मिली सुरक्षा, सम्मान और नई उम्मीद*

रायपुर, 18 जून 2026/प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोसला की निवासी श्रीमती दुजमति पटेल की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस प्रकार लोगों के सपनों को साकार कर रही हैं।

वर्षों तक सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली श्रीमती दुजमति पटेल के लिए पक्का घर केवल एक सपना था। कच्चे मकान में रहने के कारण बरसात के दिनों में पानी टपकने, गर्मी और ठंड में असुविधाओं तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक आशियाने का सपना संजोए रखा।

वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ। योजना के अंतर्गत प्राप्त 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि ने उनके सपनों को नई दिशा दी। शासन की मदद और परिवार के प्रयासों से उनका पक्का घर बनकर तैयार हुआ। आज वे अपने परिवार के साथ नए घर में सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।

श्रीमती दुजमति पटेल बताती हैं कि पहले कच्चे मकान में जीवन कई चुनौतियों से भरा था, लेकिन अब पक्की छत मिलने से परिवार को सुरक्षा और स्थायित्व का एहसास हुआ है। नए घर ने उनके जीवन में आत्मविश्वास और नई उम्मीद का संचार किया है।

आवास निर्माण के दौरान उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 90 दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ, जिससे परिवार की आय में वृद्धि हुई और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली। इसके अलावा उन्हें महतारी वंदन योजना का नियमित लाभ भी मिल रहा है, जिससे घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।

श्रीमती दुजमति पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को केवल एक पक्का घर ही नहीं दिया, बल्कि सम्मान और सुरक्षित भविष्य का भरोसा भी दिया है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन आ रहा है।

  • Related Posts

    विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’, तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान

    रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है।…

    Read more

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र

    176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे*   विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक   संत कच्छप सहायक संचालक   रायपुर,26 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए