Ro no D15139/23

जयपुर में डंपर ने बरपाया कहर, कार को टक्कर मार 4 और गाड़ियों से टकराई, 50 को रौंदा, 10 लोगों की मौतें

जयपुर । राजस्थान के जयपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां डंपर ने एक कार को टक्कर मारने के बाद 4 अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 40 के करीब लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कई अन्य के कार के नीचे दबे होने की आशंका है. बताया जाता है कि यह हादसा हरमाड़ा थाना इलाके के लोहामंडी रोड पर हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर के सामने जो आया उसको रौंदते चला गया. जिससे करीब 50 लोग कुचल गए. ड्राइवर शराब पिए हुआ था. पहली कार को टक्कर मारने के बाद वह रुका भी नहीं और 4 अन्य गाड़ियों में टक्कर मार दिया. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि डंपर चालक एक से 5 किलोमीटर तक जो मिला, उसे कुचलता चला गया.
पुलिस ने बताया कि एक डंपर चालक ने 5 कारों में टक्कर मारते हुए 50 लोगों को रौंद दिया. जिससे 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 40 के करीब घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डंपर चालक शराब के नशे में था. अभी भी कुछ लोगों के कारों के नीचे दबे होने की आशंका है. जिन्हें निकालने का काम किया जा रहा है.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और डंपर चालक व मालिक दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इधर अपनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

  • Related Posts

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    Trump Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक नए समझौते की उम्मीद जताई है. एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने…

    Read more

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना *कोरिया मॉडल की देशभर में गुंज- प्रधानमंत्री ने बताया जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण का प्रेरक…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले