Ro no D15139/23

दुर्ग का जेल तिराहा अब कहलाएगा अटल परिसर चौक

*सांसद श्री विजय बघेल ने किया भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया लोकार्पण*

*अटल जी की वाणी, कविताएँ और विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं – सांसद श्री बघेल*
*रायपुर, 25 दिसंबर 2025/* पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती और सुशासन दिवस के पावन अवसर पर दुर्ग शहर को एक ऐतिहासिक सौगात मिली। शहर के सुवा चौक स्थित जेल तिराहा अब अटल परिसर चौक के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर अटल परिसर प्रांगण में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का भव्य लोकार्पण दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के करकमलों से संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर प्रदेश के 115 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सौंदर्यीकरण के तहत विकसित यह अटल परिसर चौक अब शहर की पहचान का नया केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, कविता और राष्ट्रभावना के प्रतीक थे। उनकी वाणी और दूरदर्शी सोच आज भी देश को मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल – आडवाणी का कमल निशान मांग रहा है हिंदुस्तान जैसे नारों के साथ अटल जी ने देश को छह वर्षों तक सशक्त नेतृत्व दिया और भारत को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उन्होंने यह भी बताया कि आज देशभर में 115 स्थानों पर अटल जी की प्रतिमाओं का अनावरण किया जा रहा है।
सांसद श्री बघेल ने हाल ही में सम्पन्न सांसद खेल महोत्सव का उल्लेख करते हुए बताया कि इस आयोजन में लगभग पंद्रह सौ खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की सीख देता है।
महापौर अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महान राष्ट्रनेता, संवेदनशील कवि और निर्भीक पत्रकार थे। उन्होंने मानवीय मूल्यों के साथ राष्ट्रसेवा की। उनके निर्णय कठोर हो सकते थे, लेकिन उनका उद्देश्य सदैव जनकल्याण रहा। उन्होंने आधारभूत संरचना और परिवहन विकास में अटल जी की दूरदर्शी पहल को स्मरण करते हुए कहा कि भविष्य में यह चौक अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृतियों का जीवंत केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह, नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्री श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा और संकल्प के साथ किया गया।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी