Ro no D15139/23

कटघोरा में हुए चुनाव के दौरान सामग्री वितरण कार्य में बिना सूचना अनुपस्थित रहने

वाले 06 कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही
 एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के दिए गए निर्देश

कोरबा 05 मार्च 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तृतीय चरण मतदान के अंतर्गत खण्ड कटघोरा के चुनाव सामग्री वितरण दिनांक 22 फरवरी 2025 को  बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले मतदान कर्मचारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा श्री दिनेश नाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा जवाब प्रस्तुत किया गया, जिसमें 6 कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोष जनक नहीं होने के कारण उन कर्मचारियों का एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए है। कटघोरा के चुनाव सामग्री वितरण में अनुपस्थित मतदान कर्मियों के अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के प्राथमिक शाला उपरपारा चचिया के सहायक शिक्षक श्री विरेन्द्र कुमार खैरवार, प्राथमिक शाला गोकुल नगर के सहायक शिक्षक श्री विमल पाटले, प्राथमिक शाला धौराभांठा के सहायक शिक्षक श्री महेंद्र कुमार राठौर, प्राथमिक शाला बेंगचूलभांठा  के सहायक शिक्षक श्री हितेन्द्र कुमार रात्रे, विकासखण्ड कटघोरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरी के सहायक ग्रेड 03 श्री अभिषेक सिंह राठौर एवं विकासखण्ड पाली के सेजेस तिवरता के व्याख्याता श्री रामकुमार चन्द्रा शामिल है। इनका एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका गया है।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….