Ro no D15139/23

ई-ऑफिस संचालन ने पकड़ी रफ़्तार : प्रशासनिक कार्यप्रणाली में आएगा सुधार

धमतरी । धमतरी जिले में शासन की प्राथमिकता के अनुरूप ई-ऑफिस प्रणाली का संचालन अब धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। कार्यालय कलेक्ट्रेट का अधिकांश कामकाज ई-ऑफिस प्रणाली के जरिये हो रहा है । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने हाल ही में आयोजित कई विभागीय बैठकों में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब सभी शासकीय पत्राचार, रूटीन फाइलें एवं मूलभूत वित्तीय फाइलें अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही तैयार कर प्रेषित की जाएं। उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीके से कागज पर फाइलें बनाने की बजाय अब सभी पत्राचार ई-ऑफिस पर ही किए जाएं। यहां तक कि छोटी-छोटी नोटशीट्स भी ई-ऑफिस पर संचालित होंगी।

पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में कदम

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली शासन की पारदर्शी और सुगम प्रशासनिक कार्यप्रणाली का आधार है। इसका उद्देश्य न केवल कार्यालयीन कार्यों को तेज करना है बल्कि प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब समस्त पत्राचार ई-ऑफिस के माध्यम से होगा तो अनावश्यक विलंब समाप्त होगा, फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी और निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ेगी।

तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान

ई-ऑफिस के सुचारु संचालन के लिए अधिकारी और कर्मचारी नोटशीट लेखन, दस्तावेज संलग्न करना, फाइल बनाना और उसे भेजना पूरी तरह समझ गए है । किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो वे एनआईसी या तकनीकी टीम से मार्गदर्शन भी लेते है । किसी प्रकार की अगर समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान भी निकालते है।

आगामी समीक्षा बैठक

कलेक्टर द्वारा आगामी बैठक में समरी रिपोर्ट तैयार कर यह समीक्षा की जाएगी कि अब तक कितनी फाइलें ई-ऑफिस प्रणाली से प्राप्त हुई हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि विभागों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किस स्तर तक किया जा रहा है। समीक्षा से यह भी स्पष्ट होगा कि किन विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली पूरी तरह लागू हुई है और किन्हें अभी और सुधार की आवश्यकता है।

नई कार्य संस्कृति की ओर

शासन की मंशा है कि संपूर्ण पत्राचार केवल ई-ऑफिस माध्यम से ही किया जाए। यह व्यवस्था पारंपरिक कार्य संस्कृति से हटकर डिजिटल और पारदर्शी कार्य संस्कृति की ओर एक बड़ा कदम है। इससे समय की बचत होगी, कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होगी और विभागों के बीच समन्वय भी और बेहतर हो सकेगा।

प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि

ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से धमतरी जिले में प्रशासनिक दक्षता और गति दोनों बढ़ेंगी। यह कदम न केवल शासन की प्राथमिकता है बल्कि जिले की प्रशासनिक कार्यशैली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास भी है।

कलेक्टर श्री मिश्रा का कहना है कि सभी ई-ऑफिस प्रणाली को प्राथमिकता से अपनाना अब आवश्यक है। यदि सभी विभाग मिलकर इसे पूरी तत्परता से लागू करेंगे तो निश्चित ही धमतरी जिला प्रशासन पारदर्शी, जवाबदेह और त्वरित सेवा देने वाला प्रशासन बन सकेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से आमजन को मिल रही राहत अब तक 601 से अधिक आवेंदनो का निराकरण कर सैंकड़ो लोगों को पहुँचाया गया राहत लम्बित प्रकरणों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार की जा रही त्वरित कार्रवाई

      कोरबा, 23 जून 2026/मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है। जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली ग्रामीणों की जिंदगी, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली आवागमन की बड़ी सुविधा

    *ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार और आजीविका तक पहुंच हुई आसान*   रायपुर, 23 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां