Ro no D15139/23

टीबी पीड़ित के परिवार के प्रत्येक सदस्य की एहतियातन करें जांच – कलेक्टर

शतप्रतिशत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं संस्थागत प्रसव बढ़ाने कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने तमता एवं शेखरपुर सेक्टरों के स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक निर्देश

जशपुरनगर 07 अगस्त 2025/  कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम पंचायत तमता में तमता एवं शेखरपुर सेक्टरों के स्वास्थ्य केंद्रों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन  किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने टीबी एवं कुष्ठ जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत शासन द्वारा कुष्ट और टीबी के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने एनटीईपी (राष्ट्रीय ट्यूबरक्लोसिस उन्मूलन कार्यक्रम) के तहत निक्षय मित्र निर्माण, पोषण किट वितरण पर ध्यान देते हुए टीबी से पीड़ित लोगों के घर के सभी लोगों की टीबी की एहतियातन जांच करने एवं सभी संभावित मरीजों की एक्स रे द्वारा जांच अवश्य कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पहले ट्राइमेस्टर से पंजीयन कर सभी चार एएनसी जांच समय पर करवाने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रवार समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव की जानकारी ली और उच्च जोखिम वाले प्रसव को छोड़कर सभी प्रसवों को संस्थागत रूप से कराने के निर्देश दिए। प्रसव सुविधा लोगों को 24 घंटे प्राप्त हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी आरएचओ एवं सीएचओ को केंद्र के समीप निवास करने को कहा।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने गांव के समुदाय में शामिल होकर महिलाओं को विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक करने को कहा। इसके लिए उन्होंने गांव के जनप्रतिनिधियों, सचिव, महिला स्व सहायता समूहों को भी इसमें शामिल करने को कहा। उन्होंने बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण एवं सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी सेक्टर सुपरवाइजरों को हर शनिवार समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करने एवं सभी कार्यों की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का 31 अगस्त तक वय वंदना योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने को कहा। उन्होंने सभी योजनाओं की विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कमजोर प्रदर्शन करने वाले केंद्रों के प्रभारियों से कमजोर प्रदर्शन का कारण जानते हुए उन्हें पूर्ण क्षमता से कार्य कर प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने मृत व्यक्तियों की पहचान कर उनके संबंध में जानकारी पंचायत को प्रदान कर उनका नाम राशन कार्ड से विलोपित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आधार शिविर आयोजित कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन, जनपद पंचायत सीईओ आकांक्षा रानी गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. जीएस जात्रा, सरपंच सीता बाज, बीएमओ डॉ. प्रवीण किंडो, सेक्टर चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र निषाद सहित सभी सेक्टरों के प्रभारी एवं स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 12 जुलाई को

      जशपुरनगर 15 जून 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालय, डोड़काचौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं गणित एवं विज्ञान विषय की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 जुलाई 2026,…

    Read more

    एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य को उच्च प्राथमिकता से करे पूर्ण समय सीमा अंतर्गत राजस्व प्रकरणों को तेजी से करे निराकृत कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

     जशपुरनगर 15 जून 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC