Ro no D15139/23

पहले बारिश में मुसीबत बढ़ जाती थी, अब चैन से रह पाते हैं.

*चलने-फिरने में असमर्थ मुरलीधर के लिए पीएम आवास बना सहारा*

रायपुर. 28 जुलाई 2025. मैं जब तक सक्षम था… मुझे झोपड़ी में कोई ज्यादा परेशानी नहीं थी। बारिश हो या तूफान… हर मौसम में झोपड़ी में ही मेरा और मेरे परिवार का समय बीता। हालांकि खपरैल वाले मिट्टी के घरों में रहना तकलीफदेह तो है, लेकिन हाथ-पैर सही सलामत हो तो हर तकलीफ दूर की जा सकती है। मैं भी बारिश आते ही परेशानी से बचने के लिए परिवार सहित खपरैल ठीक करता था। बारिश के बाद उखड़ी हुई दीवारों की मरम्मत करता था और तेज बारिश में घर के भीतर गिरने वाली पानी की धार से बचने और घर के सामानों को बचाने के लिए भी तमाम कोशिश करता…. कुछ साल पहले अचानक मेरे पैरों ने जवाब देना शुरू कर दिया। घुटनों में असहनीय दर्द के बीच चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया।

इन हालातों ने मेरी चिंता बढ़ा दी। बारिश से पहले हर साल मैं घर की छानी पर चढ़कर खपरैल ठीक कर लेता था, पर अब अपनी घुटनों की वजह से ये सब करना आसान नहीं रह गया। मैं तनाव में था कि अब क्या होगा? बारिश में फिर वही परेशानी झेलनी होगी! मेरी इन चिंताओं के बीच जब प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरा नाम आया और पहली किस्त मिली, तो मैंने कच्चे मकान को तुड़वाकर पक्का मकान बनाने में देरी नहीं की। आज मेरा घर पक्का बन गया है और अभी तेज बारिश भी हो रही है… इसके बावजूद मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं चैन से अपने घर पर हूँ।

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के मल्दा गांव में रहने वाले श्री मुरलीधर निर्मलकर ने बताया कि बीते वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उसे मिला। योजना का लाभ उठाकर उसने झोपड़ी की जगह पक्का मकान बनवा लिया है। मुरलीधर ने बताया कि उनकी उम्र 65-66 की हो गई है। इस बीच घुटनों में दर्द होने लगा है और कहीं आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। घुटनों में दर्द की वजह से वह इस चिंता में था कि बरसात में झोपड़ी में होने वाली परेशानियों से कैसे बचेगा, क्योंकि अब तो खपरैल भी ठीक करने में सक्षम नहीं हूं।

मुरलीधर कहते हैं – ” मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरा नाम पीएम आवास योजना में आया और मैंने बिना देर किए राशि मिलते ही अपना मकान पूरा बनवा लिया।” उसकी पत्नी लच्छमनिया बाई बताती है – “झोपड़ी में बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। कच्ची दीवारें उखड़ जाती थीं। घर के भीतर पानी की धार गिरने से जगह-जगह गड्ढे बन जाते थे। मेरा काम भी बढ़ जाता था।” दोनों प्रधानमंत्री आवास योजना के अपने मकान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि अब पक्का मकान बन जाने के बाद बारिश में भी हम लोग चैन से रह पा रहे हैं, हमें कोई तकलीफ नहीं है।

  • Related Posts

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    विष्णु भैया के बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर निरा राजवाड़े

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार—विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”   *मुनिता स्व-सहायता समूह ने 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया मछली पालन, 1.20 लाख रुपए…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए