Ro no D15139/23

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : मथुराडीह और भोथापारा में लगा संतृप्तिकरण शिविर

धमतरी, 01 जुलाई 2025/धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आज धमतरी के ग्राम मथुराडीह और नगरी के ग्राम भोथापारा में संतृप्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। मथुराडीह में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज मौके पर वितरित किए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं का वितरण भी किया गया। कृषि, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और श्रम विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाए गए, जहाँ पर लोगों को योजनाओं के बारे में बताया गया और आवेदन फॉर्म भरवाए गए। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के साथ साथ स्वास्थ्य अमले ने विभिन्न बीमारियों एवं निदान व रोकथाम के बारे में बताया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं।

नगरी के ग्राम भोथापारा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 1 हितग्राही का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की गई है।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान