Ro no D15139/23

24 घंटे के भीतर बांग्लादेश में दूसरी बार हिली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

बांग्लादेश के नरसिंगडी के माधबडी में भूकंप आने के 24 घंटे से भी कम समय में फिर से धरती हिली। बाइपैल में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए।

बांग्लादेशी मीडिया ‘द डेली स्टार’ की ओर से साझा जानकारी के अनुसार अर्थक्वेक ऑब्जर्वेशन एंड रिसर्च सेंटर के इंचार्ज प्रोफेशनल असिस्टेंट निजामुद्दीन अहमद ने बताया कि सुबह 10:36 बजे ढाका के बाहरी इलाके बाइपेल इलाके में रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का हल्का भूकंप महसूस किया गया।

इससे पहले शुक्रवार को बांग्लादेश में रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। भूकंप से बड़े पैमाने पर दहशत फैल गई और इमारतों को नुकसान पहुंचा।

मरने वालों में ढाका के चार, नरसिंगडी के पांच और नारायणगंज के एक लोग शामिल हैं। ‘द ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में अरमानीटोला में एक बिल्डिंग की छत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इसके अलावा नरसिंगडी में भूकंप के झटके से पांच लोगों की मौत की खबर है। बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10:38 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई।

इसका केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में था। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने पुष्टि की है कि 10 घायल लोगों को डीएमसीएच और 10 दूसरे लोगों को शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

भूकंप के दौरान ढाका यूनिवर्सिटी के कई स्टूडेंट्स घबराहट में बिल्डिंग से कूदने के बाद बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से कुछ को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

नरसिंगडी में 45 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज हुआ, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भेजा गया, जबकि अन्य 10 का इलाज नरसिंगडी के 100 बेड वाले अस्पताल में किया गया।

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!