Ro no D15139/23

सुगम, पारदर्शी और लाभकारी धान खरीदी – किसान राजवाड़े को मिला सम्मानजनक विक्रय अनुभव

मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में संचालित धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत और संतोष का कारण बन रही है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर पारदर्शी, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक व्यवस्था के चलते जिले के किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्राम कथरीमाल के निवासी किसान   मदन लाल राजवाड़े ने राज्य सरकार की धान खरीदी व्यवस्था से संतोष व्यक्त किया है।  राजवाड़े के पास तीन एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उत्पादित धान की 60 क्विंटल मात्रा उन्होंने कनकी उपार्जन केंद्र में सफलतापूर्वक विक्रय की। उन्होंने बताया कि ‘तुंहर टोकन’ ऑनलाइन ऐप के माध्यम से समय पर टोकन प्राप्त होने से केंद्र में भीड़ या किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और संपूर्ण प्रक्रिया सहज व सरल रही।
राजवाड़े ने कहा कि उपार्जन समिति में तौल, भुगतान, बैठने, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने से उन्हें फसल का उचित दाम प्राप्त हुआ है और किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
जिले में धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ जारी है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, समयबद्ध तौल और सुगम व्यवस्थाओं ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है। राज्य सरकार की यह पहल न केवल किसानों की आय सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और परेशानी-मुक्त विक्रय का अनुभव भी दे रही है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!