Ro no D15139/23

इंडिया इन स्पेस की गूंज जशपुर में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से रूबरू होंगे जिले के विद्यार्थी

4 फरवरी को रणजीता स्टेडियम में अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन
कलेक्टर ने सभी तैयारी पूर्ण करने के दिए निर्देश

  जिले में विज्ञान, नवाचार और अंतरिक्ष चेतना को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम पर आधारित ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। 4 फरवरी को  रणजीता स्टेडियम जशपुरनगर में आयोजित इस प्रेरक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जाने वाले पहले भारतीय और अशोक चक्र से सम्मानित प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला का शामिल होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में जिले के लगभग 10 हजार स्कूली विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी विभागों को स्पष्ट दायित्व सौंपते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार कार्यक्रम का समन्वय करेंगे। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को दी गई है। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा, एम्बुलेंस, अग्निशमन, निर्बाध विद्युत व जनरेटर, पेयजल, स्वच्छता, टेंट व बैठक, माइक-साउंड, लाइव स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया प्रचार व आमंत्रण पत्र, फ्लोर लिपाई व रंगोली, मंच सज्जा व पुष्प व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए विभागवार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से जुड़ी प्रेरक यात्रा का साझा करेंगे अनुभव –
अंतरिक्ष में भारत का नाम रोशन करने वाले वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ए एक्स 4 मिशन के दौरान असाधारण साहस दिखाने के लिए 77वें गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। 18 दिन तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रयोगों को अंजाम दिया। यह भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि रही। अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला विद्यार्थियों से अपने अंतरिक्ष सफर, प्रशिक्षण, चुनौतियों और भारत के बढ़ते अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर संवाद करेंगे। वे बताएंगे कि किस तरह विज्ञान, अनुशासन और नवाचार के बल पर भारत अंतरिक्ष अनुसंधान में वैश्विक पहचान बना रहा है। यह संवाद विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उत्साह बढ़ाएगा।उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम जशपुर के विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान से सीधे संवाद का दुर्लभ अवसर प्रदान करेगा और ‘इंडिया इन स्पेस’ के संदेश को जमीनी स्तर तक पहुँचाएगा।
छात्रों के लिए विविध बौद्धिक व रचनात्मक गतिविधियाँ –
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के लिए बौद्धिक प्रतियोगिताएँ, नारा लेखन, चित्रकारी, निबंध, रंगोली और स्केच एक्टिविटी आयोजित होंगी। साथ ही विद्यार्थियों के आकर्षण के लिए सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे, जहाँ वे ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम के साथ यादगार क्षण संजो सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। अंतरिक्ष संगवारी जैसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टि, रचनात्मकता और राष्ट्रीय गौरव को सुदृढ़ करते हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि आयोजन अनुकरणीय और स्मरणीय बने।

  • Related Posts

    फिनोलेक्स केबल्स ने रायपुर में स्मार्ट होम सॉल्यूशंस और आधुनिक इलेक्ट्रिकल उत्पादों की श्रृंखला पेश की (बाजार से 50% से अधिक राजस्व वृद्धि का लक्ष्य)

      रायपुर, 22 जुलाई, 2026: भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन केबल निर्माता कंपनियों में से एक तथा विश्वसनीय इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशंस प्रदाता फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड ने आज रायपुर में अपने…

    Read more

    उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, नवीन किस्मों के फलदार पौधों के रोपण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

     जशपुरनगर 22 जुलाई 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में विगत दिवस 21 जुलाई 2026 को जिला पंचायत में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं