Ro no D15139/23

अनियमितता एवं स्वेच्छाचारिता पर बिड़ला ओपन माइंड स्कूल पर आर्थिक दण्ड अधिरोपित

अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2025/  जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा द्वारा अनियमितता एवं स्वेच्छाचारिता पर बिड़ला ओपन माइंड स्कूल सरगवां को पत्र जारी कर 1 लाख रुपए का आर्थिक दण्ड अधिरोपित किया गया है। पत्र में बताया गया कि एक अभिभावक या पालक की शिकायत प्राप्त होने के पश्चात शिकायत की जांच प्राचार्य, शा.क.उ.मा.वि. मणिपुरवार्ड अम्बिकापुर से कराया गया। जांच अधिकारी द्वारा अभिमत में लेख किया गया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय का छ.ग. राज्य बोर्ड से सम्बद्धता होने पर भी छत्तीसगढ़ एस.सी.ई.आर.टी की पुस्तकें लागू नहीं करके निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लागू करना, कक्षा नर्सरी से आठवी तक सभी पुस्तकें, स्टेशनरी, स्कूल गणवेश केवल एक ही फर्म “किताब घर“ भट्ठी रोड केदारपुर अम्बिकापुर में उपलब्ध होने तथा कम पृष्ठों की पुस्तकों का अत्यधिक मूल्य निर्धारित कर विक्रय करना विद्यालय प्रबंधन द्वारा अनुचित लाभ हेतु संलिप्तता को प्रदर्शित करता है। जिसके आधार पर अनियमितता एवं स्वेच्छाचारिता के संबंध में प्रबंधक/प्राचार्य बिरला ओपन माइंड स्कूल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर विद्यालय का यह कृत्य अत्यंत आपत्तिजनक एवं नियमों के विपरीत होने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा  बिड़ला ओपन माइंड स्कूल के विरूद्ध एक लाख रूपए का आर्थिक दण्ड अधिरोपित किया गया है। इसके साथ ही पत्र में चेतावनी दी गई है कि उपरोक्त कृत्य की पुनरावृत्ति भविष्य में न किया जावे। अन्यथा संस्था की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। उक्त आर्थिक दण्ड 0202-शिक्षा खेल कला और संस्कृति 01-सामान्य शिक्षा 600- सामान्य शीर्ष में चालान के माध्यम से शासन के खजाने में जमा करते हुए चालान की मूल प्रति सहित पालन प्रतिवेदन 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।
  • Related Posts

    ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

    स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/   केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय…

    Read more

    119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियानय जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत का संकल्प अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!