Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरता

*अब मधु कुजूर खुद पूरा कर रहीं अपने छोटे-छोटे खर्च*

रायपुर, 09 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन की जनकल्याणकारी योजनाएँ जब सही जरूरतमंद तक पहुँचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता ही नहीं देतीं, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान भी लेकर आती हैं। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना भी ऐसी ही एक पहल है, जो प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

बलरामपुर जिले के ग्राम खटवाबरदर की रहने वाली श्रीमती मधु कुजूर के जीवन में भी इस योजना ने एक सकारात्मक बदलाव लाया है। मधु कुजूर बताती हैं कि पहले घर के छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। सीमित आय के कारण कई बार परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता था। ऐसे में मन में कई बार इच्छा होने के बाद भी वे अपनी जरूरतें टाल देती थीं। एक दिन आंगनबाड़ी केंद्र में उन्हें महतारी वंदन योजना की जानकारी मिली। उन्होंने वहीं से आवेदन किया और पात्रता पूरी होने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया।

मधु कुजूर बताती हैं कि अब तक उन्हें योजना के तहत लगभग 25 हजार रुपये की राशि मिल चुकी है। यह राशि भले ही बहुत बड़ी न लगे, लेकिन उनके लिए यह आत्मनिर्भरता की एक नई शुरुआत बन गई है। अब वे घर के छोटे-मोटे खर्चों में हाथ बँटा रही हैं। वे मुस्कुराते हुए बताती हैं कि अब अपने मोबाइल का रिचार्ज भी खुद ही कर लेती हैं, जबकि पहले इसके लिए भी उन्हें अपने पति का इंतजार करना पड़ता था।

श्रीमती मधु कुजूर बताती हैं कि योजना से मिलने वाली यह सहायता राशि उनके लिए एक सहारा बन गई है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उन्हें यह एहसास होता है कि वे भी परिवार की जिम्मेदारियों में अपना योगदान दे सकती हैं। परिवार में उनकी भागीदारी और सम्मान भी पहले से अधिक हो गया है।
श्रीमती मधु कुजूर इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उनका कहना है कि महतारी वंदन योजना ने न केवल आर्थिक मदद दी है, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की नई ताकत भी दी

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…