Ro no D15139/23

शिक्षा और सड़क से खुलेगा विकास का रास्ता

*पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उदयपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन और दो सड़कों के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन*

*ग्रामीण बोले – अब हमारे गांव में भी पहुंची विकास की रोशनी*

रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड में विकास के नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के कर-कमलों से एक साथ कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ। समारोह में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंत्री श्री अग्रवाल का पारंपरिक स्वागत कर जनकल्याण के इन कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने उदयपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जिसकी स्वीकृत राशि 121.16 लाख रुपये है। स्कूल भवन के निर्माण से सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और उन्हें शिक्षा के लिए अन्य कस्बों में नहीं जाना पड़ेगा।

विकासखण्ड उदयपुर में 3.65 किमी लंबी सूरजपुर से सरगवां-केशगंवा मार्ग का निर्माण 500.77 लाख रुपये की लागत से और 5.15 किमी खरसुरा से फूलचूही (डोई) मार्ग का निर्माण 658.11 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से आसपास के गांवों में आवागमन सुगम होगा, किसानों को बाजार तक पहुंचने में सुविधा होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल और सड़क के बन जाने से हमें बहुत फायदा होगा। हमारे बच्चे भी अब अच्छी शिक्षा पाएंगे और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। सड़क बन जाने से फसल को बाजार तक ले जाना आसान होगा, समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं हों। विकास केवल निर्माण में नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन-स्तर के उत्थान में दिखना चाहिए। हमारा प्रयास हैं कि सरगुजा प्रदेश का एक आदर्श अंचल बने, जहाँ शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन साथ मिलकर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें।” श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि राज्य सरकार सरगुजा अंचल के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में शिक्षा के साथ-साथ पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए भी ठोस पहल कर रही है। आने वाले दिनों में सरगुजा के क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहन देने, स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए रोजगारन्मुखी गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरगुजा के विकास का मार्ग जनसहयोग से और भी मजबूत होगा।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल