Ro no D15139/23

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम

रायपुर, 20 अक्टूबर 2025/दीपावली के पावन अवसर पर आज दुर्ग के शक्तिनगर स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में “विष्णु के दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ दीप जलाकर और फटाके फोड़कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनूठे आयोजन में मंत्री श्री यादव ने बच्चों संग दीपोत्सव मनाकर शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

मंत्री श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व ज्ञान, प्रकाश और संस्कृति का प्रतीक है। जिस प्रकार दीप अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार शिक्षा जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाती है। उन्होंने “स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर” थीम के तहत बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। मंत्री श्री यादव ने कहा कि विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि हर कक्षा, हर मन और हर घर में शिक्षा का उजाला फैले। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने “ज्ञान ही सच्चा प्रकाश है” के संकल्प को दोहराया।

शाम 5 बजे से शुरू हुए “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में बच्चों ने सुवा नृत्य और दीपावली गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में जब शिक्षा मंत्री ने बच्चों को उपहार वितरित किए, तो विद्यालय परिसर उल्लास और आनंद से गूंज उठा। दीपों की रोशनी से जगमगाता विद्यालय परिसर विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत कर रहा था।

कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य श्री देवनारायण चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, श्री कमलेश फेकर, पार्षद श्री कांशीराम कोसरे, श्रीमती सुरुचि उमरे, श्रीमती अंजु तिवारी, डीईओ श्री अरविंद मिश्रा, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले