Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मजबूत हुई शिक्षा व्यवस्था

रायपुर, 9 सितम्बर 2025/ शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। पहले जिले में 4 प्राथमिक शालाएँ शिक्षक विहीन थीं, वहीं अब युक्तियुक्तकरण के बाद किसी भी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षकों की कमी नहीं है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य किसी भी विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षक की पदस्थापना हो, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूण्र शिक्षा मिल सके इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्व में 130 प्राथमिक और 10 पूर्व माध्यमिक शालाएँ एकल शिक्षकीय थीं, लेकिन अब युक्तियुक्तकरण के उपरांत ऐसी कोई भी शाला शेष नहीं है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक सुधार हुआ है। जिले में 844 शालाओं में से कुल 13 शालाओं का समायोजन किया गया है और 831 शालाएँ यथावत संचालित हो रही हैं। इस प्रक्रिया से न केवल शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है बल्कि बच्चों के ड्रॉपआउट दर में कमी आई है। साथ ही बेहतर भवन, प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय जैसी सुविधाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना भी आसान हुआ है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना है और इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

  • Related Posts

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार