Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की अपील का असर कलेक्टर-सीईओ कार पूलिंग कर पहुंचे सुशासन शिविर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों से पूल वाहन और ईंधन के मितव्ययितापूर्ण उपयोग की अपील की छोटे-छोटे प्रयासों से ही आते हैं बड़े बदलाव – कलेक्टर

रायपुर 13 मई 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आग्रह पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकों से कम ईधन का उपयोग करने की अपील की है। इनके आग्रह को रायपुर जिला प्रशासन द्वारा अपनाया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं इसकी शुरूआत करते हुए कार पूलिंग को अपनाया और सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कार पूलिंग को अपनाने और आवश्यकतानुसार ईंधन का उपयोग करने का आग्रह किया है।

तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम खौना में आयोजित सुशासन शिविर में कलेक्टर डॉ. सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एक ही शासकीय वाहन साझा कर पहुंचे। कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि अभी वैश्विक संकट का समय है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने ईंधन का मितव्ययितापूर्ण उपयोग करने की अपील की है। हमें भी यह प्रयास करना चाहिए की वाहनों और ईंधन का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें। जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सुशासन शिविर या अन्य शासकीय कार्यक्रम के दौरे में जाते हैं कार पूलिंग को अपनाएं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि पहले वे स्वयं और जिला पंचायत सीईओ अपने वाहनों में आते थे लेकिन कार पूलिंग को अपनाते हुए एक ही वाहन में आए। आज देश के सामने जो चुनौतियां हैं उसका हम मिलकर सामना करेंगे, क्योंकि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव आते हैं। डॉ. सिंह ने भविष्य के कार्यक्रमों में ऐसी व्यवस्था का पालन करने कहा है।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित