Ro no D15139/23

विनोबा एप के माध्यम से जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में उठाए गए प्रभावी कदम

– जिला प्रशासन के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन एवं शासकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने में विनोबा एप होगा कारगर साबित
– विभिन्न विषयों के शिक्षकों के वीडियो विशेष टॉपिक एवं कंटेंट्स से कठिन अवधारणाओं को समझने में मिलेगी मदद
राजनांदगांव 16 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के नेतृत्व में जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गए है। जिले में विनोबा एप प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में सुधार लाना और उनके लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करना है। जिला प्रशासन के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन एवं शासकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने में विनोबा एप कारगर साबित होगा। कलेक्टर ने शैक्षणिक कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है और प्रेरक एवं उत्साही शिक्षक न केवल स्कूल में पढ़ाई के लिए अच्छे माहौल का निर्माण करते हैं, बल्कि बच्चों के जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। बोर्ड परीक्षाओं के लिए बच्चों की तैयारी एवं परिणाम सुधारने के लिए विशेष कार्यक्रम एवं गतिविधियोंं का आयोजन किया जाएगा। मासिक प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए मंथली टेस्ट का आयोजन किया जायेगा और विभिन्न विषयों में उनकी प्रगति का मूल्यांकन करते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर सकेंगे। साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षा कक्षा 5वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के लिए विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन करने के साथ ही ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन किया जाएगा, जहां कार्य  में गति लाने की जरूरत है। इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्त करने हेतु मदद मिलेगी। विनोबा एप के माध्यम से जिले में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि विनोबा एप के माध्यम से समग्र विकास पर बल देते हुए आधारभूत साक्षरता एवं अंक गणित की समझ विकसित की जाएगी। छात्रवृत्ति स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रेक्टिस टेस्ट, जेई-नीट के लिए मार्गदर्शन के साथ ही कविताएं-कहानियां एवं पढ़ाई को प्रेरित करना, स्पेलिंग सीखना स्पोकन इंग्लिश, किचन गार्डन, पर्यावरण क्लब, स्वास्थ्य जागरूकता, वित्तीय साक्षरता, पर समझ विकसित की जाएगी। विनोबा एप शिक्षकों से कनेक्ट रहेगा, जहां शिक्षक अपने अनुभव शेयर कर सकेंगे। यह एप शिक्षकों को मदद करेगा एवं प्रेरित करेगा। विनोबा ऐप के माध्यम से बच्चों एवं स्कूलों को विभिन्न सुविधाएं मिलने जा रही है। जिसमें अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के वीडियो विशेष टॉपिक पर उस विशेष कंटेंट्स पर, कठिन अवधारणाओं की समझ बनाने के लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों के कंटेंट वीडियो और इस तरह से विभिन्न सोर्सेस एप के माध्यम से उपलब्ध कराये जाएंगे। साथ ही इस ऐप के माध्यम से प्रत्येक महीने बेस्ट शिक्षक को पुरस्कृत किया जाएगा।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान