Ro no D15139/23

प्रयास बालक/बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 20 अप्रैल को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित

परीक्षार्थी विभागीय वेबसाइट से प्रवेश पत्र कर सकते है डाउनलोड

कोरबा 03 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए संचालित प्रयास बालक/बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 अंतर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 20 अप्रैल 2025 को  प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है। अभ्यर्थी  परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट https;//eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Details  पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक एवं मोबाइल नंबर की सहायता से प्रवेश पत्र 20 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही फॉर्म निरस्त हुए विद्यार्थी भी अपने आवेदन क्रमांक एवं मोबाइल नंबर की सहायता से आवेदन निरस्त होने के कारण जान सकते है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को  परीक्षा तिथि  20 अप्रैल 2025 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे तक केंद्र में  उपस्थित होना अनिवार्य है। 9ः30 से प्रातः 10 बजे तक कक्ष परीविक्षक इनवीजीलेटर द्वारा ओएमआर सीट भराया जाना है। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1557 है। इस हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कुल 03 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें विकासखंड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला केन्द्र कोड 2811 में रोल नंबर 2811001 से 2811600 तक कुल 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार पोड़ी उपरोड़ा- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर केन्द्र 2812 में रोल नं. 2812001 से 2812372 तक कुल संख्या  372  एवं प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा केन्द्र कोड 2813 में रोल नं. 2813001 से 2813585 तक कुल  585  परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से 1 घण्टा पूर्व फोटोयुक्त  आधार, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र जैसे मूल पहचान पत्र, प्रवेश पत्र एवं नवीनतम 2 रंगीन पासपोर्ट आकर के फोटो के साथ परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा। केवल नीले/काले बॉलबाइट पेन का उपयोग करना होगा। कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पर्स पाउच, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!