Ro no D15139/23

स्टोन आर्ट गतिविधि में प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने पत्थरों को रंगकर पर अपनी कला को उकेरा

प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में स्टोन आर्ट गतिविधि का हुआ सफल आयोजन
(IMNB NEWS AGENCY)  प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव इस वर्ष अपने प्रथम सत्र में संचालित हो रहा है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 9वीं के कुल 112 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यहाँ शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी विशेष रूप से शामिल किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। इसी कड़ी में प्रयास आवासीय  विद्यालय में स्टोन आर्ट गतिविधि का प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, रूचि और सहर्ष भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगों और डिजाइनों के माध्यम से साधारण पत्थरों को आकर्षक कलाकृतियों में बदलते हुए छात्रों की मौलिकता और कलात्मक कौशल स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल कला के प्रति अपनी समझ विकसित की, बल्कि एकाग्रता, धैर्य और सृजनशील सोच जैसी क्षमताओं को भी मजबूत किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिभा निखारने में अत्यंत सहायक होती हैं। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ विविध रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियों के आयोजन के प्रति सतत रूप से प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई और शुभकामनाएं

    रायपुर 15 मार्च 2026) IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल रायपुर के छात्रों…

    Read more

    राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर जिले में एचपीवी टीकाकरण का होगा शुभारंभ

    राजनांदगांव 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर 16 मार्च 2026 से जिले में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ…

    Read more

    NATIONAL

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    भारत और दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा US, ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप प्रशासन पर कसा तंज

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया