Ro no D15139/23

हिट एण्ड रन प्रकरण में चार पीड़ितों को आठ लाख रूपये स्वीकृत

कोरबा 09 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा हिट एण्ड रन के प्रकरणों में चार पीड़ितों को दो-दो लाख रूपये के मान से कुल आठ लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। यह राशि न्यू इंडियन इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा भुगतान किया जायेगा।
जारी आदेश के अनुसार टक्कर मारकर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम-2022 के अंतर्गत 02 दिसंबर 2023 को ग्राम घोघरापारा कोनकोना के पास अज्ञात वाहन से दुर्घटना में कोनकोना निवासी हरि धनुहार पिता स्व. परदेशी धनुहार की मृत्यु हो जाने पर उसके विधिक प्रतिनिधि/वारिसान के रूप में उनकी माता श्रीमती लक्ष्मनिया पति स्व. परदेशी धनुवार निवासी कोनकोना (छिबरीपारा) को प्रतिकार के रूप में रूपये दो लाख, 18 अप्रेल 2024 को ग्राम बरमपुर चौक मेन रोड के पास अज्ञात वाहन से दुर्घटना में भदरापारा बालकोनगर निवासी अशोक कुमार सोनी पिता लालन प्रसाद सोनी की मृत्यु हो जाने पर उसके विधिक प्रतिनिधि/वारिसान के रूप में उनकी पत्नी श्रीमती बिन्दु सोनी को प्रतिकार के रूप में रूपये दो लाख स्वीकृत की गई है।
इसी तरह 10 दिसंबर 2023 को ग्राम पंडरीमुड़ा तालाब के पास नवापारा सैला पर अज्ञात वाहन से दुर्घटना में नवापारा (सैला) निवासी रामचंद्र सलाम पिता त्रिभुवन सिंह सलाम की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती अमील बाई सलाम को रूपये दो लाख और 14 जून 2022 को ग्राम परसाभाठा बालको अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से दुर्घटना में सेक्टर 6/ए/56 बालकोनगर कोरबा निवासी अशोक कुमार मिश्रा पिता विरेन्द्र कुमार मिश्रा की मृत्यु हो जाने पर उनके विधिक प्रतिनिधि/वारिसान के रूप में उनके पिता विरेन्द्र कुमार मिश्रा को प्रतिकार के रूप में रूपये दो लाख स्वीकृत किया गया है।
क्रमांक 1183/कमलज्योति/

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल