Ro no D15139/23

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल

*धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना*

रायपुर, 18 दिसम्बर 2025 राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत बुजुर्ग, बीमार एवं विशेष आवश्यकता वाले किसानों के लिए 30 प्रतिशत तक ऑफलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था किसानों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। इसी व्यवस्था का लाभ उठाकर बालोद जिले के ग्राम अरौद के किसान श्री रूमलाल यादव ने सहजता से अपनी धान की बिक्री की और राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की।
किसान श्री रूमलाल यादव ने बताया कि वे पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने में कठिनाई महसूस कर रहे थे। अपनी इस समस्या से उन्होंने धान खरीदी केन्द्र लाटाबोड़ के कर्मचारियों को अवगत कराया। किसानों की कठिनाइयों को गंभीरता से समझते हुए केन्द्र के प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें ऑफलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
ऑफलाइन टोकन जारी होने के पश्चात किसान रूमलाल ने धान खरीदी केन्द्र लाटाबोड़ पहुंचकर कुल 152 क्विंटल मोटा धान की सफलतापूर्वक बिक्री की। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 7 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर खेती कर उनका परिवार आजीविका अर्जित करता है।
श्री रूमलाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने 152 क्विंटल धान की बिक्री की थी, जिससे उन्हें 4 लाख 71 हजार 200 रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। इस राशि का उपयोग उन्होंने किसान ऋण चुकाने, बच्चों की शिक्षा, उपचार तथा अन्य आवश्यक पारिवारिक जरूरतों में किया।
किसान रूमलाल ने राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी को किसानों के हित में लिया गया एक अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं लाभकारी निर्णय बताया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में उपलब्ध शौचालय, शुद्ध पेयजल, छांव एवं सुव्यवस्थित तौल जैसी सुविधाओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशील और किसान हितैषी नीतियों के कारण आज हम सभी किसान बिना किसी परेशानी के, सम्मानपूर्वक और सहज रूप से अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में असम ने सिक्किम और तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से किया पराजित

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, अरुणाचलप्रदेश, गुजरात पहुंचे सेमीफाइनल में* *5वें दिन फुटबॉल में असम और तमिलनाडु ने दिन किया अपने नाम, पर सेमीफाइनल से चुके* *रायपुर,…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले