Ro no D15139/23

बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह धान विक्रय कर बनाएँगे अपना घर

*आमदनी से करेंगे सपना पूरा*
*रायपुर, 27 नवंबर 2025/* मोहला – मानपुर – अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम एकटकन्हर निवासी बुजुर्ग किसान श्री मुन्ना सिंह अपने 2 एकड़ खेत में वर्षों से मेहनत कर धान की खेती कर रहे हैं। इस बार अच्छी पैदावार होने के बाद वे धान बेचने उपार्जन केंद्र पहुँचे, जहाँ की सुव्यवस्थित व्यवस्था और सरल प्रक्रिया ने उनका मन जीत लिया।
श्री मुन्ना सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था बेहद सरल, सुगम और बिना किसी परेशानी के पूरी हो रही है। उन्होंने पहले उपार्जन केंद्र में टोकन कटवाया और फिर बड़ी आसानी से 48 कट्टा धान का विक्रय किया। उन्होंने कहा कि शासन की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसानों को अपनी मेहनत का सही मूल्य मिल रहा है और पूरी प्रक्रिया में कहीं भी बाधा या भ्रम की स्थिति नहीं है। उन्होंने उपार्जन केंद्र की सुविधाओं की विशेष रूप से सराहना की। केंद्र में पर्याप्त बारदाना, समय पर तौल और कर्मचारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण धान विक्रय का कार्य तेज़ी से संपन्न हो गया।
बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह ने भावुक होकर बताया कि धान विक्रय से मिली राशि उनके जीवन का एक बड़ा सपना पूरा करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि इस रकम से मैं अपने परिवार के लिए एक नया घर बनाऊँगा। यह मेरे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करेगा। खेती से मिलने वाला यही भरोसा मेरे जीवन की ताकत है। मुन्ना सिंह जैसे किसानों की मेहनत और शासन की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था मिलकर ग्रामीण जीवन में नई आशा और स्थिरता प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 30.41 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

      रायपुर, 25 मार्च 2026/महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को बड़ी सौगात मिली है। राज्य…

    Read more

    प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु 17 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित/प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने