Ro no D15139/23

वृद्धजन अपने आप को अकेला मत सोचें, अच्छे से रहे और आज के बारे में सोचें – राज्यपाल रमेन डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समता वृद्धाश्रम को एक लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा
– राज्यपाल ने राजनांदगांव स्थित समता वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से की मुलाकात
राजनांदगांव 10 जनवरी 2025। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज जिले के प्रवास के दौरान  राजनांदगांव स्थित श्री भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को फल प्रदान कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के कल्याण के लिए वृद्धा पेंशन योजना संचालित है। वृद्धा पेंशन योजना से सभी वृद्धजनों को लाभान्वित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राज्यपाल ने समता मंच वृद्धाश्रम को एक लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। राज्यपाल ने कहा कि समता मंच द्वारा यह बहुत बड़ा कार्य किया जा रहा है। वृद्धाश्रम में वृद्धजन पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं के कारण ही आते हैं और यह समस्या केवल एक क्षेत्र विशेष की नहीं बल्कि पूरे देश की है। उन्होंने यह भी कहा कि वृद्धजन अपने आप को अकेला मत सोचें, यहां अच्छे से रहें और आज के बारे में सोचें, अतीत में क्या हुआ है, उसके बारे में सोचकर दुखी न रहें।
इस अवसर पर संरक्षक समता वृद्धाश्रम के संरक्षक श्री गौतम पारख ने बताया कि वर्ष 1995 में इस संस्था की स्थापना की गई। वर्ष 2005 से एक एकड़ में बने भवन में वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा इस वृद्धाश्रम के भवन का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, तब से इस भवन में वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह संस्था जनसहयोग से चल रही है। जनसहयोग से लगभग एक करोड़ रूपए की सहायता राशि मिल चुकी है। इसके साथ-साथ शासन-प्रशासन का हमेशा सहयोग मिलता रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हीना अनिमेष नेताम, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, उप संचालक श्री बीएल ठाकुर, समता मंच के अध्यक्ष श्री गौतम कांकरिया, सचिव श्री उम्मेद गिडिय़ा, श्री राजेश गोलछा, श्री सुधीर जैन, डॉ. मिश्रा, प्रबंधक श्री अरविंद तिवारी सहित समता मंच के अन्य पदाधिकारी एवं वृद्धाश्रम के वृद्धजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…