Ro no D15139/23

बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान करने के बाद सेल्फी लेकर मतदान के प्रति दिखाया उत्साह

– मतदान केन्द्रों में पहुंचकर बुजुर्गों ने किया वोट
राजनांदगांव 11 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को किया गया। मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई। जिले के नगरीय निकायों के मतदाताओं के लिए कई आदर्श मतदान बनाए गए हैं जिनमें विशेष व्यवस्थाएं भी किए गए। मतदान केन्द्रों में युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान केन्द्र में आकर मतदान किया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मैंने मतदान किया… सेल्फी जोन में अपनी सेल्फी भी ली और सेल्फी लेकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया।
गोलबाजार राजनांदगांव की 85 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती मैनु बाई ने मतदान केन्द्र म्युनिसिपल स्कूल में अपने नाती श्री रोशन नागवंशी के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। श्रीमती मैनु बाई ने बताया कि वे प्रत्येक निर्वाचनों के समय अपना वोट अवश्य देती है। उन्हें खुशी है कि लोकतंत्र के निर्माण में वह भी अपना मनपसंद का जनप्रतिनिधि चुनती है। वे कहती है कि मतदान केन्द्र में आकर मतदान करना बहुत अच्छा लगता है। बजरंगपुर नवागांव निवासी बुजुर्ग दंपत्ति 80 वर्षीय श्री प्रेमलाल वर्मा और उनकी पत्नी 74 वर्षीय श्रीमती गौरी बाई वर्मा ने मोतीपुर स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 4 में पहुंचकर अपना मतदान कर मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग 83 वर्षीय श्री बेनी माधव श्रीवास्तव ने अपने बेटे के सहारे दिग्विजय कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। आदर्श मतदान केन्द्र शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में राजीव नगर की 65 वर्षीय श्रीमती कुमारी बाई ने अपना मतदान कर सेल्फी बूथ में सेल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इसी तरह बुजुर्ग 80 वर्षीय श्रीमती सोनिया बाई, 78 वर्षीय हठियारिन बाई, 77 वर्षीय सुदारसा बाई और 70 वर्षीय सुरूज बाई ने नवागांव स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में अपना मतदान कर अपना-अपना सेल्फी लेकर मतदान के प्रति उत्साह दिखाया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक