Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का किया गया सम्मान

राजनांदगांव 02 अक्टूबर 2025। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा गांधी सभागृह राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में सांसद श्री संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि महादुर्गा नवमी के पावन पर्व पर इतने सारे बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिल रहा है।उन्होंने सभी वरिष्ठजनों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की हार्दिक बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला एवं सत्र न्यायालय राजनांदगांव के सीजीएम श्री भूपत सिंह साहू ने वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के संबंध में विधिक जानकारी दी। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा बुजुर्गों, वरिष्ठजनों के लिए संचालित योजनाओं एवं अन्य योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी, चिकित्सक, पेंशनर, नगर व वार्ड के वृद्धजनों के साथ भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के वृद्धजनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को पूर्व उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यकम क्रियान्वयन समिति श्री खूबचंद पारख, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, समाज सेवी एवं संरक्षक समता मंच, श्री गौतम पारख, पार्षद श्री शिव वर्मा, डॉ. केएल टांडेकर, श्री एसआर सोनेश्वरी, डॉ. गंभीर कोटडिया, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वृद्धजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई एवं दवाईयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पद्मश्री फुलबासन बाई यादव, डॉ. नरेन्द्र गांधी, श्री उत्तम जैन, श्री विजय हरिहारनों, श्री नंदलाल राठी, श्री दामोदर दास मुदडा, श्री खूबचंद जी पारख, डॉ. उमाशंकर दीक्षित, श्री गौतम पारख, डॉ. एमके दिवाकर, डॉ. गंभीर कोटडिया, श्री एसआर सोनेश्वरी, श्री रामकृष्ण तिवारी, श्री जीआर देवांगन, श्री राकेश ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अमलेंदू हाजरा सहित अन्य वरिष्ठजनों को शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री राजा माखिजा, श्री हरजीत सिंह भाटिया, श्री श्याम राव खोटले, श्री राजेश शर्मा, श्री राकेश ठाकुर, श्री हेमंत तिवारी, श्री आलोक श्रोती, श्री सुनील साहू, श्री शैंकी बग्गा, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रशांत कोडापे, श्री चंद्रशेखर, समाज कल्याण विभाग से श्री बालकृष्ण बघेल, सुभाषिनी कोम्पेल्ला, वरिष्ठ कलाकार श्री बीर सिंह साहू, श्री तिहार सिंह धु्रव, श्री राम प्रसाद यादव, सुनिल चुरेन्द्र, कंचन मिना सहित पेंशनर संघ के पदाधिकारी, भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम एवं सदस्य तथा जिले के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…