Ro no D15139/23

फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्रों में 23 फरवरी को होगा निर्वाचन

जिला जनसम्पर्क कार्यालय जशपुर (छत्तीसगढ़)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025
तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में बनाए गए हैं 581 मतदान केंद्र
मतदान के लिए आज मतदान दलों को किया गया रवाना

जशपुरनगर, 22 फरवरी 2025/  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान होना है। जिसके लिए इन तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 581 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  जिनमें  फरसाबहार जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए 158, जनपद पंचायत क्षेत्र पत्थलगांव के लिए 293  और जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल के लिए 130  मतदान केंद्र  हैं। आज मतदान सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया।
मतदान दलों की रवानगी से पूर्व रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। जहां सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी उपस्थित रहे। जहां सभी को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने और मतदान एवं मतगणना के समय रखी जाने वाली वाली सावधानियों के संबंध में बताया गया।
तीसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में  मतदान होना है। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में 182 सरपंच पदों, पंच  के  2787 पदों, जनपद पंचायत सदस्य के  62 पदों एवं जिला पंचायत सदस्य के 6 पदों हेतु मतदान किया जाएगा। जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार में 58 सरपंच पदों, पंच के 868 पदों एवं जनपद पंचायत सदस्य के 22 पदों के लिए मतदान होंगे। वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल में 40 सरपंच पदों, 588 पंच पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए मतदान होंगें। इसी तरह जनपद पंचायत पत्थलगांव क्षेत्र में 84 सरपंच पदों, 1331 पंच पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 25 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य हेतु फरसाबहार में 2 , कांसाबेल  में 01 और पत्थलगांव में  3 पदों के लिए भी मतदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    जशपुर जिले में सामान्य से 75 प्रतिशत वर्षा दर्ज मनोरा में औसत से 24 प्रतिशत अधिक बारिश, बागबहार में अब तक सबसे कम वर्षा

     जशपुरनगर 30 जुलाई 2026/ जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक औसतन 391.9…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

      जशपुरनगर 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?