Ro no D15139/23

विद्युत विभाग ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में शिविर लगाकर लोगों को दी जानकारी

जशपुरनगर 08 अगस्त 2025/ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित पत्थलगांव एवं कुनकुरी में शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें विद्युत वितरण कंपनी के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों, वाहन मालिकों  ने भाग लिया।

वितरण कंपनी पत्थलगांव के शिविर में कार्यपालन यंत्री एस पी मरकाम के द्वारा सभी को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया ।उनके द्वारा सभी को सोलर पैनल लगाने हेतु प्रेरित किया गया, एवं मिलने वाला सब्सिडी के बारे में  जानकारी दी गई।
साथ ही साथ बैंक फाइनेंस करने की भी संपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त शिविर में कार्यपालन यंत्री के अतिरिक्त सहायक यंत्री श्री मनीष कुमार खत्री, कनिष्ठ यंत्री पत्थलगांव  श्री कुल रंजन मिंज,एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित हुए। श्री एसपी मरकाम के द्वारा बताया गया कि 1 किलो वाट का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार के द्वारा 30 हजार एवं राज्य सरकार के द्वारा 15 हजार का अनुदान दिया जाता है, 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा 60 हजार एवं राज्य सरकार द्वारा 30 हजार का अनुदान दिया जाता है इसी तरह 3 किलो वाट या उससे अधिक का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम अनुदान 78000 एवं राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 30000 का अनुदान दिया जाता हैं।
कुनकुरी में आयोजित शिविर में सहायक यंत्री श्री लोकनाथ नेताम, कनिष्ठ यंत्री कुनकुरी श्री गिरधर कुमार, कनिष्ठ यंत्री दुलदुला श्री अनिल साय, कनिष्ठ यंत्री तपकरा श्री रामपाल कंवर, एवं बिलिंग प्रभारी श्री रिजवान उल हक उपस्थित होकर योजना का विस्तृत जानकारी दिया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम का पार्थिव शरीर, जहां से पहुंचाया गया उनके गृह ग्राम

      जशपुरनगर 30 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील एवं त्वरित पहल के परिणामस्वरूप जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पगुराबहार(सराईटोली) निवासी अमित राम का पार्थिव शरीर केरल के कोझिकोड…

    Read more

    अनियमितता पाए जाने पर कृषि आदान विक्रय प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई चार दुकानों के उर्वरक विक्रय लाइसेंस 21 दिवस के लिए निलंबित

      जशपुरनगर 30 अप्रैल 2026/ खरीफ सीजन 2026 के प्रारंभ होते ही जिले में कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी की जा…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की