Ro no D15139/23

उपभोक्ता जागरूकता विषय पर विद्युत विभाग की बैठक आयोजित

अम्बिकापुर 25 जून 2026/  विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं विद्युत सेवा संबंधी नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आज कार्यपालन अभियंता (सं/सं) अंबिकापुर के कार्यालय में उपभोक्ता जागरूकता विषय पर एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को विद्युत सेवा से संबंधित विभिन्न अधिकारों एवं नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि बिजली बिल संबंधी शिकायत, लो वोल्टेज की समस्या, नए विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों सहित अन्य समस्याओं के समाधान हेतु वे किस प्रकार और कहाँ संपर्क कर सकते हैं।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से विद्युत सेवाओं का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में विभागीय शिकायत निवारण व्यवस्था का लाभ लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सदस्य एवं कार्यपालन अभियंता श्रीमती लिली मेरी तिर्की, कार्यपालन अभियंता श्री आर. एल. नागवंशी तथा श्री जे. पी. रजवाड़े सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महापौर एवं कलेक्टर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कार्यशाला में हुए शामिल

      सभी पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर की गई  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में सभी देंगे अपना सहयोग : महापौर *- कलेक्टर ने…

    Read more

    नगर निगम द्वारा मानसून के मद्देनजर जनसुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों में आई तेजी

      राजनांदगांव 18 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा मानसून के दौरान नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क मरम्मत, उद्यानों…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण