Ro no D15139/23

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के 35 गांवों में विद्युत अधोसंरचना निर्माण कार्य प्रारंभ

लगभग 1050 विद्युत पोल किए जा चुके है स्थापित
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के दिए है निर्देश

जशपुरनगर 22 सितम्बर 2025/ जनजातीय अंचलों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले में कार्य प्रारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत विद्युत विभाग ने जिले के विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने हेतु अधोसंरचना निर्माण का कार्य तेज कर दिया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य यही है कि कोई भी क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। दूरस्थ जनजातीय क्षेत्र के लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं मिले, वहां पर तेजी से विकास हो और विकसित भारत बनाने का जो विजन उन्होंने देखा है वह साकार हो सके।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विद्युत विभाग को अभी 6.65 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विभाग द्वारा प्रारंभिक चरण में दुलदुला, पत्थलगांव और बगीचा विकासखंडों के 35 ग्रामों में अधोसंरचना निर्माण शुरू किया गया है। इन ग्रामों में अब तक लगभग 1050 बिजली के खंभे स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि अन्य ग्रामों में सर्वे का कार्य प्रगति पर है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 02 अक्टूबर 2024 को किया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय गांवों तथा आकांक्षी जिलों में निवासरत जनजातीय परिवारों का सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करना है, ताकि जनजातीय परिवारों का त्वरित गति से विकास सुनिश्चित किया जा सके और सामुदायिक अधोसंरचना में सुधार के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक स्तर में उन्नयन व प्रत्येक परिवारों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अभियान में 17 मंत्रालयों द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले 25 हस्तक्षेप शामिल है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान