Ro no D15139/23

बिजलीविहीन गांवों में प्राथमिकता से पहुंचाएं बिजलीः कलेक्टर अजीत वसंत

लेमरू क्षेत्र में स्थापित होगा नया विद्युत सब-स्टेशन
सर्वे कार्य गंभीरता से कराएं विभाग
समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
कोरबा 03 जून 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि ऐसे पारा, बस्ती अथवा टोला, जहां 10 या अधिक परिवार निवास कर रहे हैं और अब तक बिजली सुविधा से वंचित हैं, वहां प्राथमिकता से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कटघोरा विकासखंड के ललमटिया बस्ती का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वहां के 25 परिवार अभी तक बिजलीविहीन हैं। ऐसे क्षेत्रों में शीघ्र अति शीघ्र बिजली पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। श्री वसंत ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कलेक्टर ने दूरस्थ लेमरू क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने के लिए नया विद्युत सब-स्टेशन स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कार्यालयों में भी यह कार्य सुनिश्चित कराने को कहा।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि किसी भी योजना या कार्य के क्रियान्वयन में सर्वेक्षण कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, अतः इसे गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को विवादरहित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने पर भी उन्होंने जोर दिया।
जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही एसडीएम को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी व विद्यालय जाने वाले आरक्षित वर्ग के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र शीघ्रता से जारी किए जाएं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज कुमार बंजारे सहित सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?