Ro no D15139/23

प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति बनियागांव में प्रबंधक के पद पर भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी

17 अक्टूबर 2025 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर, 08 अक्टूबर 2025/ जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जगदलपुर अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बनियागांव में प्रबंधक के पद पर भर्ती के लिए 01 से 14 जून 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। उक्त समयावधि में प्राप्त 22 आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत समिति के द्वारा पात्रता सूची जारी की गई है। जिसके तहत 03 अभ्यर्थी पात्र तथा 19 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए हैं। पात्रता सूची का अवलोकन कार्यालय प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बनियागांव, कार्यालय परिक्षेत्र अधिकारी भानपुरी, कार्यालय उप वनमण्डलाधिकारी बस्तर तथा कार्यालय प्रबन्ध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित जगदलपुर के सूचना पटल पर किया जा सकता है। साथ ही प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बनियागांव से संबंधित ग्राम पंचायतों एवं तेन्दूपत्ता फड़ों संबंधी ग्रामों के सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए गए पात्रता सूची का अवलोकन किया जा सकता है। इस सूची के बारे में अभ्यर्थियों से आगामी 17 अक्टूबर 2025 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर पर कोई विचार नहीं करते हुए चयन की कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल वैन से ऑन-स्पॉट टेस्ट जगदलपुर में कल लगेगा निःशुल्क कैंसर डिटेक्शन कैंप

      जगदलपुर, 15 जून 2026/ कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के खिलाफ जगदलपुर शहर में कल एक बड़े जन-जागरूकता और स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत होने जा रही है। स्वास्थ्य एवं…

    Read more

    बस्तर के उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक में तैयार हुआ रोडमैप

    जगदलपुर, 15 जून 2026/ बस्तर जिले के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने तथा जिले के निर्यात परिदृश्य को एक नई दिशा देने के लिए आज कलेक्टर कार्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC