Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्रता सूची जारी 

10 अक्टूबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

धमतरी । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) तथा आवास प्लस 2018 की सूची का जिला प्रशासन द्वारा पुनरीक्षण किया गया। इस प्रक्रिया में धमतरी जिले के कुल 2 हजार 115 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं, जिनके नाम शासन को निरस्तीकरण हेतु प्रेषित किए जाएंगे।

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपात्र हितग्राहियों की संख्या जनपद धमतरी में 408, कुरुद में 353, मगरलोड में 546 तथा नगरी में 808 है। यह सूची ग्रामसभाओं से अनुमोदन उपरांत जनपद पंचायतों के माध्यम से जिला कार्यालय तक भेजी गई है।

जिला पंचायत अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को अपात्र सूची में अपना नाम दर्ज होने पर आपत्ति है तो वह संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में 10 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

अपात्र हितग्राहियों की पूरी सूची जिला एवं जनपद पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल पर तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.nic.in एवं www.dhamtari.gov.in पर उपलब्ध है।

जिला प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय पर अपनी आपत्तियाँ दर्ज करें ताकि योजना के वास्तविक लाभार्थियों को ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…