Ro no D15139/23

पात्र किसानों को धान विक्रय में नहीं होनी चाहिए किसी प्रकार की परेशानीः- कलेक्टर

उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत किसानों से वास्तविक धान की खरीदी करने के दिए निर्देश
धान उपार्जन के प्रारम्भ से ही खरीदी केंद्रों का निरंतर मॉनिटरिंग करने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित
कलेक्टर की अध्यक्षता में  धान खरीदी की आरंभिक तैयारियों के सम्बंध में बैठक सह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

कोरबा 30 अक्टूबर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वंसत की अध्यक्षता  में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियों के सम्बंध में बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के सफल कियान्वयन हेतु सम्बंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि चालू खरीफ वर्ष में 15 नवम्बर 2025 से धान खरीदी कार्य प्रारम्भ होगा। जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा। इस हेतु सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा सहित चेकलिस्ट में निर्धारित आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की जानकारी लेते हुए सभी पात्र किसानों का पोर्टल में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान पंजीयन में अधिकारियों को सवेंदनशीलता से काम करने एवं शासन स्तर से निराकृत होने वाली समस्याओं के बारे में राज्य शासन को सूचित करने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्रों में जिले के पंजीकृत किसानो से वास्तविक धान की खरीदी करें एवं अवैध धान के विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। पात्र किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।  साथ ही अनियमितता बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को प्रारम्भ से ही खरीदी केंद्रों का निरंतर मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु सभी अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने की बात कही। इस सत्र में टोकन आधार लिंक्ड मोबाइल में ओटीपी के माध्यम से जारी होगा। उन्होंने पटवारी के माध्यम से रैंडमली कुछ किसानों के टोकन का भौतिक सत्यापन कराने की बात कही।
बैठक में बारदानों की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने पीडीएस व मिलर्स बारदानों का समय पर भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्रों में उपार्जित धान के मानक स्टैक निर्माण पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों के मिलर्स की बैठक लेकर धान खरीदी कार्य के साथ ही उठाव भी गम्भीरता से कराने के निर्देश दिए।  उन्होंने प्रारंभ से ही समितियों व मिलर्स पर सकारात्मक नियंत्रण बनाए रखने की बात कही। साथ ही सवेंदनशील और अतिसंवेदनशील धान खरीदी केंद्रों पर विशेष निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। सीमावर्ती इलाकों में  चेकपोस्ट निर्मित कर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने की बात कही।  जिससे जिले में अवैध धान के आवक पर रोक लगाया जा सके। उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में बफर लिमिट निर्धारित कर डीओ कटने के साथ ही मिलर्स द्वारा धान उठाव प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से धान विक्रय पूर्ण होने के साथ साथ रकबा समर्पण भी कराने के निर्देश दिए।
सतर्क एप से होगी निगरानी
खरीफ वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन कार्य का सतर्क एप के माध्यम से सभी स्तर की निगरानी रखी जाएगी। साथ ही जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन कर कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री ओंकार यादव, सभी एसडीएम सहित खाद्य, विपणन, नॉन, सहकारी समिति, कृषि विभाग के अधिकारी सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान