Ro no D15139/23

कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर

धमतरी शहर इन दिनों नई पहचान गढ़ रहा है-कलात्मकता, स्वच्छता और सांस्कृतिक जीवंतता से भरी एक आकर्षक नगरी। जिला प्रशासन और नगर पालिका निगम द्वारा पिछले महीने प्रारंभ किया गया अभिनव कार्यक्रम ‘चमकारी-अपनी कला का करे प्रदर्शन और अपने शहर को सुंदर बनाए’ अब शहर की सूरत बदलने लगा है। इस अभियान ने धमतरी के युवाओं, कलाकारों और विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा भर दी है, जिसके परिणाम आज शहर की हर गली-मुख्य मार्गों पर दिखाई दे रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं था; बल्कि नागरिकों में स्वच्छ वातावरण, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना था। प्रतिभागियों ने दीवार चित्रकला, पोस्टर, स्केच, पेंटिंग और सामाजिक संदेशों से भरी कलात्मक अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कर शहर को रंगों से सराबोर कर दिया। इस पहल ने न केवल कलाकारों को मंच दिया बल्कि शहर को भी नई पहचान दिलाई।
आज धमतरी के सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों और मुख्य चौक-चौराहों की बाहरी दीवारें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला, देवी-देवताओं, पशु-पक्षियों,जनजातीय विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाती चित्रकारी से सजी हुई हैं। इन कलाकृतियों ने न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ाई है, बल्कि नागरिकों के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। जहाँ पहले कूड़ा-कचरा फेंक दिया जाता था, अब लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। दीवारें अब कला की अभिव्यक्ति बन चुकी हैं और शहर स्वच्छता का उदाहरण।
इस पूरे अभियान की सफलता में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने युवाओं को लगातार प्रोत्साहित करते हुए कला के माध्यम से शहर को संवारने की अपील की है। उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे और अधिक युवा इस पहल से जुड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम केवल सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं, बल्कि धमतरी की आत्मा को नए रंगों से सजाने का प्रयास बन गया है।
सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन धमतरी की प्राकृतिक धरोहरों-गंगरेल डेम, झरनों, घने जंगलों और पहाड़ी इलाकोंकृको ईको-पर्यटन और साहसिक गतिविधियों (एडवेंचर टूरिज्म) के केंद्र के रूप में विकसित  किया गया और इस दिशा में भी और गंभीरता से कार्य कर रहा है। इससे न केवल धमतरी पर्यटन मानचित्र पर उभर रहा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे ।
धमतरी आज एक ऐसा शहर बन रहा है जहाँ कला, स्वच्छता और प्रकृति-तीनों का अद्भुत समन्वय देखने मिलता है। यहाँ की दीवारें बोलती हैं, रास्ते मुस्कुराते हैं और लोग गर्व से कहते हैं-
“यह हमारा धमतरी है-सुंदर, स्वच्छ और सांस्कृतिक शहर।”
जो भी यहाँ आता है, शहर के रंग और रचनात्मकता उसे अपनी ओर खींच लेते हैं। धमतरी अब सिर्फ देखने की जगह नहीं, महसूस करने की जगह बन चुका है।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत