Ro no D15139/23

धमतरी में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भावभीनी विदाई

स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में भावुक पल

जिला कार्यालय धमतरी में आज अपर कलेक्टर   रीता यादव (आईएएस), अपर कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल तथा संयुक्त कलेक्टर   बहादुर सिंह मरकाम का गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
रीता यादव का स्थानांतरण प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पद पर हुआ है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं अपर कलेक्टर   रामकुमार कृपाल तथा संयुक्त कलेक्टर   बहादुर सिंह मरकाम आज अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। जिला कार्यालय परिवार की ओर से मंगलवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने शॉल एवं श्रीफल देकर   रामकुमार कृपाल और   मरकाम के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का स्वाभाविक क्रम है। अधिकारी जहां भी जाते हैं, अनुभव और सीख साथ लेकर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को काम में आनंद तभी आता है, जब जनता और साथियों का सहयोग मिलता है। उन्होंने   रीता यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धमतरी में अपर कलेक्टर के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण आयोजनों में उत्कृष्ट नेतृत्व दिया है। नई जिम्मेदारी में भी वे निश्चित रूप से उत्कृष्ट कार्य करेंगी।
श्रीमती रीता यादव ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि धमतरी में कार्य करने के दौरान उन्हें अधीनस्थों और सहकर्मियों का निरंतर सहयोग मिला। जो भी दायित्व उन्हें मिले, उन्हें उन्होंने पूर्ण लगन एवं ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया।
इसी प्रकार  रामकुमार कृपाल ने अपने 29 वर्ष एवं  बहादुर सिंह मरकाम ने 33 वर्ष की शासकीय सेवा के अनुभवों को भावुक होकर साझा किया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर   इंदिरा देवहारी,   पवन प्रेमी, एसडीएम   पीयूष तिवारी सहित जिले के अनेक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक कौशल विकास डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!