Ro no D15139/23

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के सुचारू संचालन के लिए हुई प्रशिक्षण, अभियान को प्रभावी ढंग से चलाए जाने पर बल

जगदलपुर 17 जनवरी 2025/ जगदलपुर के महारानी अस्पताल परिसर स्थित शहीद गुंडाधुर सभागार में शुक्रवार को सघन फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बस्तर जिले के सभी बीएमओ,  बीपीएम और शिक्षा विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के संबंधित अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, सेक्टर प्रभारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। कार्यशाला में मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार बसंत पंडा द्वारा जिले में फाइलेरिया की स्थिति के बारे में पीपीटी के माध्यम से सभी प्रतिभागी अधिकारी-कर्मचारियों को अवगत कराया गया और एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया रोधी गोली को खिलाने के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में प्रभारी मलेरिया अधिकारी डॉ. सीआर मैत्री ने बताया कि बस्तर जिले के तीन विकासखण्ड तोकापाल, बस्तर और बकावंड में औसत से अधिक फाइलेरिया पीड़ित पाए जाने के कारण उक्त ब्लॉकों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. मनोज कुमार के द्वारा फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए फाइलेरिया से होने वाली हानि और उसके लक्षण तथा उपचार के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। साथ ही सघन फाईलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से चलाए जाने पर जोर दिया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद एवं अन्य चिकित्सक और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान