Ro no D15139/23

8 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा ’रोजगार सह आवास दिवस’

जल संरक्षण कार्यों की पूर्णता, मनरेगा रोजगार सृजन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण पर रहेगा विशेष फोकस

 

अम्बिकापुर 07 जून 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार 8 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘रोजगार सह आवास दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के कार्यों को गति देना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित मामलों का निराकरण करना तथा आगामी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करना है।

 

रोजगार सह आवास दिवस के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से वर्षा ऋतु के पूर्व जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने पर जोर दिया जाएगा। इसके तहत नवा तरिया, आजीविका डबरी, तालाब गहरीकरण, लूज बोल्डर चेकडेम, गैबियन एवं ब्रशवुड निर्माण जैसे कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने की रणनीति तैयार की जाएगी।

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से संबंधित हितग्राहियों की समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य लंबित हैं अथवा जिन्हें स्वीकृति, किश्त भुगतान अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। आवास निर्माण के लिए राशि प्राप्त करने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों से विशेष चर्चा कर उनकी कठिनाइयों को समझा जाएगा तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए आवास निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।

 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी किया जाएगा। विशेष रूप से 90 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों की उपलब्धियों को साझा कर अन्य हितग्राहियों को प्रेरित किया जाएगा।

 

रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाली वीबीजीआरएएम (VB GRAM) योजना के संबंध में भी ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। योजना के उद्देश्य, लाभ एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

मनरेगा के तहत अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीकृत श्रमिकों को आगामी कार्यों हेतु रोजगार मांग दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लंबित मजदूरी भुगतान की स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र श्रमिक को समय पर रोजगार एवं मजदूरी का लाभ प्राप्त हो सके।

 

जिला प्रशासन ने सभी जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों एवं संबंधित अधिकारियों को रोजगार सह आवास दिवस के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, रोजगार सृजन एवं आवास निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

    *रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ: खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 7 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    अनुभव और आधुनिक तकनीक का संगम – कृषक मान सिंह कंवर ने सराही नई तकनीकें,बेहतर सुविधाओं से सशक्त हो रहे किसान

    समय पर खाद-बीज और उर्वरकों की उपलब्धता से खेती हुई आसान, नैनो उर्वरकों को बताया लाभकारी कोरबा, 07 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा जिले के ग्राम नवापारा निवासी अनुभवी…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?