Ro no D15139/23

चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का होगा आयोजन

लंबित समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण पर रहेगा विशेष जोर

 

धमतरी, 6 अगस्त 2026/ शासन के निर्देशानुसार 07 अगस्त 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में “चावल महोत्सव” के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण , वीबी – जी रामजी अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर सभी लंबित विषयों एवं समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आवास हितग्राहियों को नियमानुसार समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें राशि हस्तांतरण की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा निर्माण संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही स्व-सहायता समूहों की दीदियों को आवास निर्माण में सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आवास परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

रोजगार दिवस के अंतर्गत मनरेगा के सभी प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें समय-सीमा में पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जाएगा। इसके साथ ही मांग आधारित रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीबी – जी रामजी के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नए कार्य प्रारंभ करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ग्राम सभा के प्रस्तावों के अनुरुप सैचुरेशन आधार पर तीन प्राथमिकता वाले कार्यों का चयन कर उन्हें दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने की योजना बनाई जाएगी। वहीं “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत मांग के आधार पर शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित आजीविका डबरी एवं नवा तरिया के प्रभावी उपयोग के लिए हितग्राहियों तथा क्लस्टर लेवल फेडरेशन के साथ कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही धार अपार अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यों की रुपरेखा तैयार कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। सभी विकास कार्यों के प्रारंभ, प्रगति एवं पूर्णता के प्रत्येक चरण में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रुप से आमंत्रित कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान वीबी- जी रामजी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसके लिए QR कोड के माध्यम से योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायतों में स्वीकृत एवं पूर्ण किए गए कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता तथा निर्धारित मापदंडों के अनुपालन के संबंध में जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए प्रेस विज्ञप्ति सहित अन्य संचार माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।

इस संबंध में जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने सभी जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि 07 अगस्त को आयोजित होने वाले चावल महोत्सव, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस को जनहितकारी एवं परिणाममूलक अभियान के रुप में आयोजित करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिले तथा किसी भी स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण हो।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार तत्पर*   रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए