Ro no D15139/23

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का हुआ आयोजन

ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा’

जशपुरनगर 07 जून 2026/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों से रोजगार की मांग प्राप्त की गई तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

रोजगार दिवस के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं पंचायत कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया, जॉब कार्ड निर्माण एवं संशोधन, कार्य मांग पंजीयन, मजदूरी भुगतान की व्यवस्था तथा योजना के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान ग्रामीणों से आगामी कार्यों के लिए रोजगार मांग आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र हितग्राहियों के नवीन जॉब कार्ड बनाने एवं पुराने जॉब कार्डों के अद्यतन का कार्य भी किया गया। पंचायत स्तर पर प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण करते हुए ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

रोजगार दिवस में मनरेगा के अंतर्गत संचालित जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि जिले में सोक पिट, कंटूर ट्रेंच, वॉटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच (WAT) नवा तरिया, आजीविका डबरी, तालाब, एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से रोजगार सृजन के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है। इन कार्यों से जल स्तर में सुधार, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीणों की आय बढ़ाने में सहायता मिल रही है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं कमजोर वर्गों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मनरेगा एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के प्रयास किए गए।

रोजगार दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक इच्छुक ग्रामीण परिवार को समय पर रोजगार उपलब्ध कराना, योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ग्राम स्तर पर विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रशासन द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से रोजगार दिवस आयोजित कर रोजगार मांग का पंजीयन एवं समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान