Ro no D15139/23

धमतरी में 15 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती

धमतरी, 07 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे युवाओं को सीधे रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी ने जानकारी दी कि मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को दिए गए पंजीयन लिंक https://forms.gle/DCxRYF5rgLk7VE558 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। रोजगार मेला के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर’ 98267-70656 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
रोजगार मेले में क्लाइंट डिलाइट एग्जीक्यूटिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50-50 पदों सहित सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रकार कुल 200 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के अध्यक्ष श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थानों के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों का मार्गदर्शन कर अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही इच्छुक युवाओं की सूची निर्धारित समयावधि में लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा, जहां उन्हें निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा।

  • Related Posts

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने