Ro no D15139/23

सशक्त महिला, समर्थ समाजः जेंडर मास्टर ट्रेनर ज्योति गुप्ता बनीं पीड़ित महिलाओं की संबल

सुंदरपुर की ज्योति ने अब तक सुलझाए 40 से अधिक घरेलू हिंसा के मामले; गोपनीयता और विश्वास है कार्य का आधार

अम्बिकापुर 08 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और घरेलू हिंसा के विरुद्ध खड़ा करने में जेंडर मास्टर ट्रेनर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सुंदरपुर की रहने वाली श्रीमती ज्योति गुप्ता महिलाओं के लिए एक ’संकटमोचक’ के रूप में हिंसा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने और उन्हें मानसिक दबाव से बाहर निकालने का कार्य कर रही हैं।

संवाद और सहेली का भावः कार्य करने की अनूठी शैली

पेशे से जेंडर मास्टर ट्रेनर ज्योति गुप्ता का मानना है कि महिलाएं अक्सर सामाजिक दबाव के कारण अपनी पीड़ा साझा नहीं कर पातीं। वे बताती हैं कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए वे ग्राम संगठन  (VO) और स्वयं सहायता समूह (SHG)की बैठकों में शामिल होती हैं। ज्योति की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता ’दोस्ती और विश्वास’ है। वे पहले महिलाओं से आत्मीय संबंध बनाती हैं, जिससे महिलाएं सहज होकर अपने जीवन की चुनौतियों और घरेलू समस्याओं पर खुलकर बात कर सकें।

चरणबद्ध समाधान प्रक्रियाः ’सखी’ से ’कोर्ट’ तक का साथ
ज्योति गुप्ता न केवल समस्याओं को सुनती हैं, बल्कि उनका व्यवस्थित समाधान भी सुनिश्चित करती हैं, प्रारंभिक स्तर के विवादों को वे स्वयं आपसी समझाइश से सुलझाने का प्रयास करती हैं। जटिल मामलों को लखनपुर स्थित जेंडर रिसोर्स सेंटर में रेफर किया जाता है। गंभीर प्रकरणों में अम्बिकापुर स्थित सखी सेंटर के माध्यम से पेशेवर काउंसलिंग और आश्रय की सहायता ली जाती है। यदि मामला सुलझ नहीं पाता, तो पुलिस प्रशासन और न्यायालय के माध्यम से पीड़ित महिला को विधिक सहायता दिलाकर न्याय सुनिश्चित किया जाता है।

गोपनीयता ही सबसे बड़ी ताकत
ज्योति गुप्ता बताती हैं कि इस कार्य की पहली शर्त ’गोपनीयता’ है। ग्रामीण परिवेश में अक्सर महिलाएं इस डर से बात नहीं करतीं कि समाज को पता चल जाएगा। ज्योति ने दीदियों के बीच यह विश्वास कायम किया है कि उनकी बातें केवल उन तक ही सीमित रहेंगी। इसी गोपनीयता के कारण आज महिलाएं विवाहेत्तर संबंधों और घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी उनसे बेझिझक चर्चा करती हैं।

ज्योति गुप्ता की उपलब्धियां और विजन

अब तक ज्योति गुप्ता ने लगभग 40 से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया है, जबकि 5 से 7 मामले वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं। उनका मुख्य उद्देश्य एक भयमुक्त समाज की स्थापना करना है, जहाँ हर महिला अपने अधिकारों के प्रति सजग हो और गरिमापूर्ण जीवन जी सके। आज उनके प्रयासों से सुंदरपुर और आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं जागरूक होकर अपनी तकलीफें साझा कर रही हैं और मुख्यधारा से जुड़ रही हैं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में स्व. लखीराम अग्रवाल टी-20 का भव्य समापन

    *युवा शक्ति को आगे बढ़ाना ही विकसित छत्तीसगढ़ की असली दिशा है : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले