Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में एनकार्ड समिति की हुई बैठक नशे के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई और व्यापक जनजागरूकता के निर्देश

 
कोटपा एक्ट, नारकोटिक एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई  सुनिश्चित करने को कहा

जशपुरनगर 30 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एनकार्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई, सतत निगरानी एवं व्यापक जनजागरूकता अभियान को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पाटनवार सहित सभी एसडीएम, एसडीओपी तथा स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि नशे के विरुद्ध केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता लाना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र जाने हेतु प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 तथा नशा मुक्ति टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14446 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद लोग समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।
बैठक में कलेक्टर ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटपा एक्ट, नारकोटिक एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से सभी स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में गुटखा, तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध संबंधित कानूनों के साथ-साथ गुमास्ता एक्ट के तहत भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग एवं संबंधित संस्थानों को निर्देशित किया कि स्कूल, कॉलेज, छात्रावास एवं कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति नियमित रूप से जागरूक करें। साथ ही समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए, जिससे समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार हो सके।
बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने आबकारी विभाग को राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्गों पर स्थित होटल-ढाबों में अवैध शराब की बिक्री की नियमित जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से जिले में आने वाले मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष निगरानी रखने तथा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने नशे की लत से ग्रसित शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रति सख्त कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से एक माह तक नशा मुक्ति केंद्र में रहकर उपचार प्राप्त करना होगा। बैठक में उन्होंने नशामुक्त जशपुर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई, सतत निगरानी और जनजागरूकता अभियान को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!