Ro no D15139/23

जमशेदपुर में कैरव गांधी के किडनैपर और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली

Jamshedpur Encounter: झारखंड के जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात कारोबारी पुत्र कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ साईं मंदिर जाने वाले रास्ते पर नाला के पास उस वक्त हुई, जब पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची थी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों को गोली लगी है. सभी घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हथियार बरामदगी के दौरान बिगड़ा मामला

पुलिस के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले से पकड़े गए तीनों अपराधियों रमेश राजा, गुड्डू सिंह और मोहम्मद इमरान को बिष्टुपुर थाना पुलिस हथियार रिकवरी के लिए साईं मंदिर के पास नाला क्षेत्र में लेकर पहुंची थी. आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार इसी इलाके में छुपाकर रखे हैं. इसी दौरान अचानक हालात बिगड़ गए और अपराधियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की.

पुलिस जवान से छीनी कार्बाइन, छह राउंड फायरिंग

पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने एक पुलिस जवान की कार्बाइन राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की फायरिंग अपराधियों के पैरों में लगी, जिससे तीनों बदमाश मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े.

घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों को गंभीर हालत में टीएमएच और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. राहत की बात यह रही कि इस मुठभेड़ में किसी भी पुलिस अधिकारी या जवान को चोट नहीं आई.

घटनास्थल से दो पिस्तौल बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. बरामद हथियारों की जांच की जा रही है कि इनका इस्तेमाल पहले किन-किन वारदातों में किया गया था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है और मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

एसएसपी और सिटी एसपी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली. पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ में साहस दिखाने वाले पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई और उन्हें शाबाशी दी.

कैरव गांधी अपहरण कांड में अहम कड़ी

पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ कैरव गांधी अपहरण कांड की जांच में एक अहम कड़ी मानी जा रही है. पूछताछ के दौरान इन अपराधियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से अपहरण कांड के पीछे सक्रिय गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!