Ro no D15139/23

मैनपाट विकासखंड में उल्लास साक्षरता सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

असाक्षरों को साक्षर बनाने की दिशा में पहल
असाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन

अम्बिकापुर 02 जुलाई 2025/   राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत मैनपाट विकासखंड में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मैनपाट विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कमलेश्वरपुर में शिक्षकों का उल्लास सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जारी आदेशानुसार 30 जून 2025 से 15 वर्ष या उससे अधिक आयु समूह के असाक्षरों और स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। चिन्हांकन के उपरांत शिक्षार्थियों का पंजीयन उल्लास पोर्टल पर किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के विभिन्न घटकों जैसे बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान जीवन कौशल (डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, चुनावी साक्षरता, स्वास्थ्य व स्वच्छता), व्यवसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा व सतत् शिक्षा की जानकारी दी गई।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को एवं विकासखंड स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी नामांकित शिक्षकों से समयबद्धता से सर्वे पूर्ण कर पंजी संधारण व पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस प्रशिक्षण में संस्था प्रमुख श्री ए.पी  सिह विकासखंड शिक्षा अधिकारी योगेश शाही विकासखंड परियोजना अधिकारी सत्यनारायण भगत जिला कार्यालय साक्षर भारत से अभिलाष खरे सहायक ग्रेड 3 उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियांः छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेशभर में प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रही है। इसी…

    Read more

    उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों के इम्पैनलमेंट हेतु “रूचि की अभिव्यक्ति” आमंत्रित, 23 अप्रैल तक करें आवेदन

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने