Ro no D15139/23

संभागस्तरीय रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 14 निजी कंपनियों ने 2370 पदों पर की भर्ती प्रक्रिया लगभग 200 युवाओं का अंतिम चयन, शेष अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया एक सप्ताह में होगी पूर्ण

 

अम्बिकापुर 27 जून 2026/ जिला प्रशासन सरगुजा एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में संभागस्तरीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले में 14 प्रतिष्ठित निजी नियोजक कंपनियों ने भाग लेते हुए विभिन्न क्षेत्रों के कुल 2370 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की।

रोजगार मेले में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग 2000 शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 200 युवाओं का अंतिम चयन किया गया है, जबकि शेष अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया संबंधित नियोजक कंपनियों द्वारा जारी है, जिसे आगामी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज तथा वरिष्ठ पार्षद श्री आलोक दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने भी सहभागिता करते हुए युवाओं को अपने कौशल का सतत विकास करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्री राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं और निजी उद्योगों के बीच प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ युवा अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन रोजगार अधिकारी श्री ललित कुमार पटेल ने प्रस्तुत किया। उन्होंने रोजगार मेले की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संभाग के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंत में लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री गिरीश गुप्ता ने सभी अतिथियों, नियोजक कंपनियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, उप संचालक रोजगार श्री एस.पी. त्रिपाठी, जिला रोजगार अधिकारी सूरजपुर सुश्री चारु चित्रा साय, जिला रोजगार अधिकारी बलरामपुर श्री दिवाकर टांडिया, जिला रोजगार अधिकारी जशपुर सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह, शासकीय पॉलिटेक्निक अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री आर.जे. पांडेय, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री एम. सिद्दीकी, सहायक परियोजना अधिकारी श्री अकरम खान, संभाग के सभी जिलों के रोजगार विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना