Ro no D15139/23

ई.एंड.एम. द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किलकिला एनीकट के गेटों में किया गया आवश्यक सुधार

  जशपुरनगर 07 अप्रैल 2026/ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘गर्मी के दस्तक के साथ ही सुखी मांड नदी की हलक‘‘ के संबंध में जल संसाधन संभाग कुनकुरी के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया है कि मांड नदी पर ग्राम किलकिला में विभाग द्वारा निर्मित किलकिला एनीकट योजना है इस योजना की जल भराव क्षमता 0.227 एमसीयूएम है इस योजना से वर्तमान में 25-30 एकड़ सिचाई के लिए पानी दिया जा रहा है साथ ही पत्थलगांव के लिए पेय जाल की सप्लाई नगर पंचायत पत्थलगांव द्वारा किया जाता है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किलकिला एनीकट का गेट 25-26 अक्टूबर 2025 को बंद कर दिया गया था कुछ समय बाद गेटों में लीकेज की समस्या देखी गई जिसके पश्चात पुनः 08 जनवरी 2026 को पत्र लिखकर ई एंड एम कुनकुरी को सूचना दी गई। ई एंड एम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 09 जनवरी 2026 को अपनी टीम भेजकर गेटों में आयश्यक सुधार किया गया एवं नगर पालिका के सी. एम. ओ. से बात कर उनको इंटेक वेल में कार्यरत मजदूरों की सहायता से लीकेज बंद किया गया। जिससे पुन एनीकट में पानी ऊपर से चलने लगा। इस वर्ष 20 से 25 जनवरी यो आस पास नदी का बहाव पूर्ण रूप से बंद हो गया था जिसके कारण सिंचित पानी से सिंचाई एवं पेयजल दोनों के लिए पानी प्रदाय किया गया। चूंकि एनीकट की जल भराव क्षमता 0.227 एमसीयूएम है इस जल से सिंचाई वो साथ साथ पेयजल हेतु जल सीमित समय के लिए ही लिया जा सकता है वर्तमान में नदी के  बहाव  बंद होने के दो माह तथा पानी लिया गया जिसके फलस्वरूप एनीकट सुख गया है । चूंकि योजना का निर्माण पर्ष 2009-10 में पूर्ण हुआ है इतने समय में गेटों में कुछ मात्रा में लीकेज स्वाभाविक है एवं संरचना से भी कहीं कहीं लीकेज हो रही है जिसके मरम्मत हेतु वर्ष 2024 में राशि 299.31 लाख का प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत किया गया था किंतु स्वीकृति के अभाव में कार्य प्रारंभ नहीं हो सका और कार्य बजट से बाहर हो गया। पुनः वर्ष 2026-27 में उक्ता मरम्मत कार्य बजट हेतु प्रस्तावित किया गया किंतु इस वर्ष के बजट में कार्य शामिल नहीं हो पाया। जिसके कारण इस वर्ष भी मरम्मत नहीं हो पाया। इस प्रकार विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए निरंतर विभाग की शाखा ई एंड एम से लगातार संपर्क कर गेट में आवश्यक सुधार कराया गया। एनीकट में लीकेज तो था किंतु एनीकट का लीकेज अगर पूर्ण रूप से बंद होता भी तो दो से तीन दिन ही अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया जा सकता था।
लीकेज के कारण अत्यधिक मात्रा में पानी का वेस्टेज नहीं हुआ है। भविष्य में उक्त कार्य का प्रस्ताव पुनः विभाग द्वारा उच्च कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा स्वीकृति उपरांत कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!