Ro no D15139/23

हर दिन 20 ग्राम पंचायतों से सम्पर्क कर ली जाएगी पानी की समस्या की जानकारी

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित, टोल फ्री नंबर भी जारी

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर धमतरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी की समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इस कंट्रोल रूम में शिफ्टवार 5 अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकारी प्रतिदिन 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों से सम्पर्क कर उनके गांवों में पानी की समस्या और जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कामों में आने वाली परेशानियों की जानकारी लेंगे और अपने उच्चाधिकारियों को उनके समाधान के लिए अवगत कराएंगे। अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे के बाद ग्राम पंचायतों में पुनः सम्पर्क कर समस्याओं के निराकरण के बारे में भी पूछेंगे। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी गंभीर हैं और उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर समय पर समुचित उपाय करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
जिला प्रशासन ने पीएचई खण्ड धमतरी के कमरा नंबर एक में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07722-238719 है। इसके साथ ही पानी की समस्याओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 1800-2330-008 पर भी फोन किया जा सकता है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पानी की कमी और जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों में आ रही समस्याओं की सूचना दी जा सकेगी। सूचना मिलते ही उनका लगभग 24 घंटे में त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिदिन आमजनों से मिलने वाली शिकायतों और सूचनाओं को निर्धारित प्रपत्र में शिकायत पंजी में भी दर्ज किया जाएगा और उनके निराकरण पर भी सूचना दर्ज होगी। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों और उनके निराकरण की स्थिति से लगातार वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।
*कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारी और उनके सम्पर्क नंबर-*

1. श्री डी.एम.कनाडे, सहायक अभियंता, पीएचई उपखण्ड धमतरी-74151-68347
2. श्री एस.के.ठाकुर, सहायक अभियंता, पीएचई उपखण्ड नगरी-94242-41675
3. श्री पी.एस.गजेन्द्र, सहायक अभियंता पीएचई, खण्ड कुरूद- 98267-53500
4 श्री स्वराज पदमवार, कार्यपालन अभियंता कार्यालय धमतरी- 07722-238719

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….