Ro no D15139/23

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का उत्सव

कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ


धमतरी । प्रदेश सहित जिले में भी 8 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर रैलियां भी निकाली जा रहीं हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट परिसर में हर घर तिरंगा के लिए जागरूक करने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती रीना यादव, श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
शपथ में उन्होंने कहा कि मैं स्वच्छता को अपने स्वभाव में एवं अपने संस्कार का अभिन्न अंग बनाउंगा। हर घर जल कार्यक्रम के तहत बनाई गई परिसम्पत्तियों जैसे नलजल कनेक्शन, पंप हाउस, ओव्हर हेड टैंक और अन्य बुनियादी ढांचे की रक्षा करूंगा। मैं सिर्फ स्वच्छता के प्रति सजग ही नहीं रहूंगा, बल्कि इसके समुचित निदान हेतु लोगों को जागृत करूंगा। मेरे घर, गांव, शहर और आसपास सूखा एवं गीला कचरा का सही निष्पादन करूंगा, मैं जल संसाधनों के लिए जिम्मेदारी की सामुहिक भावना के लिए जागरूकता फैलाउंगा। मैं सिंगल यूज होने वाले प्लास्टिक का इस्तेमला नहीं करूंगा, प्लास्टिक कचरे का समुचित प्रबंधन करूंगा। मैं न गंदगी करूंगा, न करने दूंगा, न ही करते हुए देखता रहूंगा। मैं रिसाव को तुरंत ठीक करना और ब्रश करते समय नल बंद करूंगा। स्वच्छता के इस कर्तव्य को सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ निभाउंगा, ताकि मेरा परिवार ही नहीं, मेरा समाज और हमारा भारत स्वच्छता की मिसाल बने।
शपथ में यह भी कहा गया कि मैं स्वच्छता के साथ-साथ पानी को प्रसाद की तरह इस्तेमाल करूंगा और इसके सदुपयोग करके गंधले जल का समुचित निष्पादन करूंगा। मैंने अब तक जो योगदान दिया है, अगर नहीं भी दिया हो तो अब से, आज से अपने गांव, अपने शहर के लोगों एवं अपने कार्यस्थल पर लोगों को जागरूक करूंगा। मैं आज ये शपथ लेता हूं कि मेरे अलावा मेरे साथ कम से कम 10 और लोगों को इस मुहिम का हिस्सा बनाउंगा, ताकि हमारा देश पूर्ण स्वच्छता एवं सजलता यानी हर घर जल की दिशा में आगे बढ़ सके। मैं पेयजल की नियमित उपलब्धता हेतु भूजल रिचार्ज संबंधित कार्यों का निष्पादन करूंगा एवं जल शक्ति अभियान में अपना पूर्ण योगदान दूंगा। स्वच्छता के इस राष्ट्रीय कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा और लगन से निर्वहन करूंगा और अपने गांव को स्वच्छ, सुजल, स्वस्थ और सबल बनाउंगा तथा इसमें अपना पूर्ण योगदान दूंगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत